Random Posts

Vivo V25 Review ! Best budget smartphone!

 Vivo V25 Review:

 अगर आप मिड रेंज स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है , जिसमें बेहतर डिजाइन के साथ बैटरी, कैमरा और परफार्मेंस सब बड़िया हो तो Vivo V25 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आज हम Vivo V25 का रिव्यू कर रहे हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।        

                                             

Vivo V25 Review



            

जब हम स्मार्टफोन खरीदने जाते हैं तो अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी फोन को चुनते हैं। ऐसे में अगर आप कोई ऐसा फोन चाहते हैं, जो बेहतरीन और यूनिक डिजाइन के साथ बेहतरीन कैमरा और बैटरी लाइफ हो, तो आप Vivo V25 को आप ले सकते हो । इसकी शुरुआती कीमत 27, 999 रुपये है। 

Vivo ने अपने Colour Changing डिजाइन को इस फोन में भी इस्तेमाल किया है, जो आपको इसी सीरीज के कुछ पुराने मॉडल Vivo V23, V25 प्रो में भी देखने को मिला था। ये सभी स्मार्टफोन सूरज की रोशनी या यूवी लाइट से प्रभावीत होता है , जिसके बाद फोन का रंग बदल जाता है। 

इसमें पीछे की तरफ मैट फिनिश और ग्लॉसी पतला फ्रेम डिजाइन किया गया है। डिवाइस हल्का होने के साथ फिंगरप्रिंट प्रतिरोधी है। इसका कलर चेंजिंग ट्रिक आपको काफी एट्रैक्ट् सकता है।

Display (डिस्प्ले) 

इस फोन में 6.44-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसमे आपको बेहतरीन वीडियो क्वालिटी का अनुभव होगा

Performance (परफॉर्मेंस)

Vivo V25 5G में MediaTek Dimensity 900 Chipset का उपयोग किया गया है, जिससे अच्छे गेमिंग अनुभव से बिंज वॉचिंग, इंटरनेट सर्फिंग और निर्बाध एक्सपीरियंस देने में कारगर है। इसके अलावा इस फोन आपको कई ऐप्स के बीच आसानी से स्विच करने का फीचर देखने को मिल जायेगा। साथ ही लंबे समय तक उपयोग करने के बाद भी बिना गर्म हुए , भारी ग्राफिक्स वाले गेम से लेकर सामान्य गेम्स को प्ले करने का छमता इस फोन मे है।                                         

Camera (कैमरा)

अगर कैमरों की बात करें तो इस फोन मे ट्रिपल Riyar Camera Set up है जो OIS नाइट कैमरा के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा आपको 8MP वाइड-एंगल और 2MP Micro सेंशर इस फोन मे मिल जाएगा। फोन में 50MP का आई Auto focus Selfi Camera है। दिन के उजाले में फ्रंट या मेन रियर कैमरे से क्लिक की गई तस्वीरें बहुत ही बेहतरीन होती हैं और हर डिटेल को Highlight करती हैं।

                                      

Vivo V25 Review

लेकिन रात के समय ली गई तस्वीरों की क्वालिटी थोड़ी कम देखने को मिलेगी । 

वहीं वाइड-एंगल और मैक्रो लेंस से खींची गई तस्वीरें भी काफी अच्छी होने वाली है। 

Battery (बैटरी)


इसमें आपको 4500mAh बैटरी मिलने वाली है। बैटरी लाइफ की बात करें तो अगर आप इसका इस्तेमाल सामान्य रुप से करते हैं तो ये फोन लगभग 30 घंटे चल सकता है। लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल हेवी गेमिंग या वीडियो के लिए कर रहे हैं, तो 18 से 22 घंटे आप इसका उपयोग कर पाएंगें।

Vivo फोन में 44W फ्लैशचार्जर मिलता है, जो लगभग 1 घंटे में हैंडसेट को 20 प्रतिशत से फुल चार्ज करने की छमता रखता है।

Post a Comment

0 Comments