Random Posts

कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के अमर्यादित बयान से आक्रोश में सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज (Entire brahmin society in anger over indecent statement of Congress leader Jaleshwar Mahto)

 कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के अमर्यादित बयान से आक्रोश में सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज

कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो ने गोवर्धन पूजा में ब्राह्मणों के प्रति अमर्यादित बयान दिया। जलेश्वर महतो के अमर्यादित बयान से संपूर्ण ब्राह्मण समाज काफी आक्रोश में है। महुदा मोड़ चौक में ब्राह्मण समाज के द्वारा जलेश्वर महतो का पुतला जलाया गया।

                                 

कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के अमर्यादित बयान से आक्रोश में सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज

कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के अमर्यादित बयान से आक्रोश में सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज

जिसमें , पिपराटांड, कुंजी, मुचिरायडीह, कांड्रा मछियारा एवं आस पास के गांवों के सभी ब्राह्मण शामिल हुए। इस दौरान जलेश्वर महतो की एक दवाई लत्तम जुत्तम और पिटाई जलेश्वर महतो मुर्दाबाद जलेश्वर महतो होश में आओ जैसे नारे लगाए गए। इस घटना को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगो मे काफी आक्रोश है सभी एक स्वर में कहा कि जलेश्वर महतो बताएं कि कौन कौन ब्राह्मण कसाईखाना चला रहे है इससे पहले भी जलेश्वर महतो ब्राह्मण समाज के लोगो को अपमानित करने का काम किया है । जलेश्वर महतो के अमर्यादित  बयान से सिर्फ महुदा के ब्राह्मण अपमानित नहीं है बल्कि हर एक जगह से ब्राह्मणों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुमो निवासी सीताराम पांडे ने अपने फेसबुक पेज पर जलेश्वर महतो के बयान पर अपना पोस्ट कुछ इस तरह से निर्गत किए हैं।

                                      

कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो के अमर्यादित बयान से आक्रोश में सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज

"हम ब्राह्मण हैं, एक ब्यक्ति नहीं, सम्पूर्ण समाज हैं! हम ब्राह्मण हैं,पूर्ण रूपेण एक समुदाय हैं ! हम ब्राह्मण हैं, हमारी वाणी में आज भी वह शक्ति है, कि किसी को सच्चे दिल से आशीर्वाद देंगे तो वह निश्चित रूप से फले फूलेगा ! परन्तु किसी की अमर्यादित बातों से हमारा अन्तर्मन जब  मर्माहत होता है, तब भीतर से कुछ शब्द निकलते हैं जो श्राप से भरे हुए होते हैं ! तब  जिसे श्राप दे देंगे उसका विनाश तय समझो  !तुमने एक ब्राह्मण के ऊपर लाँछन नहीं लगाया है, बल्कि पूर्ण ब्राह्मण समाज को कसाईखाने का संचालक बताए हो !तुम्हारा विनाश तय है !
चाहे तुम प्रिंट मिडिया के समक्ष गिड़गिड़ाव, अथवा इलेक्ट्रिक मिडिया के सामने खड़े होकर माफ़ी मांगो !माफ़ी मिलने वाला नहीं है!"
जलेश्वर महतो को मालूम होना चाहिए कि जो ब्राह्मण शादी करवाता है वो श्राद्ध भी करवाता है ।


Post a Comment

0 Comments